धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में एक बार फिर रविवार को करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी सर्जिकल आईसीयू समेत महिला और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों को हुई। बिजली गुल रहने के दौरान मरीजों के परिजन हाथ के पंखे से उन्हें हवा करते नजर आए। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार बिजली आपूर्ति में तकनीकी खराबी आई थी। इसी दौरान जेनरेटर में भी समस्या आ गई, इसके कारण करीब आधे घंटे तक बिजली बाधित रही। सूचना मिलने पर अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया स्वयं अस्पताल पहुंचे और जेनरेटर को दुरुस्त कराया गया।सर्जिकल यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: ढाई घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली, परेशान रहे मरीज व तीमारदार आईसीयू में मरीज की मौतअस्पताल की बिजली बंद...