धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: बासदेवपुर कोलियरी के गोदाम में शुक्रवार की अहले सुबह अपराधियों ने दो जगह सेंधमारी कर दो-तीन ताले तोड़ दिए और टूल्स, बैटरी लीड, केबल, मशीनों के पार्ट्स, नट-बोल्ट तथा करीब 20 लाइटें चुराकर फरार हो गए। इनकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। सुबह गोदाम प्रभारी के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने लोयाबाद थाना को जानकारी देकर लिखित शिकायत सौंपी। घटना के समय रात्रि प्रहरी और आसपास सीआईएसएफ जवानों की ड्यूटी के बावजूद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दे दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। परियोजना पदाधिकारी नारायण प्रसाद ने बताया कि महंगे मशीन पार्ट्स पहले ही निचितपुर गोदाम भेज दिए गए थे, फिर भी चोर टूल्स, केबल और अन्य जरूरी सामग्री चुरा रहे हैं, जिससे मरम्मत व रखरखाव कार्य प्रभावि...