धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए समाज में जागरूकता और सामूहिक पहल जरूरी है। बेटियों को शिक्षा, समान अवसर और अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का अधिकार मिलना चाहिए। शुक्रवार को बाल विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने यह बातें कहीं। इसके पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह गंभीर सामाजिक कुरीति है, जो बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कैंडल मार्च निकाल ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प इसे समाप्त करने के लिए समाज...