Dhanbad News: बाल विवाह के खिलाफ निकाला गया कैंडल मार्च
धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: विश्व बाल विवाह निषेध दिवस पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में महुदा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कैंडल मार्च निकालकर बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संदेश दिया गया। कुमारडीह, रुदी, भेलवातांड़, महुदा बस्ती, तेलमच्चो, लोहापट्टी, मंझलाडीह, पांडेयडीह व पदुगोड़ा में आयोजित मार्च में महिलाओं, किशोरियों, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि धनबाद जिले के 300 गांवों में कैंडल मार्च आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना और इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना है। कानून के साथ समाज की सोच बदलना भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.