Dhanbad News: बाल विवाह और डिजिटल हिंसा के खिलाफ जागरूकता सेमिनार
धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। डीपीएलएम प्लस टू उच्च विद्यालय, नावागढ़ में शुक्रवार को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से बाल विवाह की रोकथाम एवं डिजिटल हिंसा के खिलाफ एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रेम रंजन ने की। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी एवं विनोद महतो ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और कानूनी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल हिंसा, साइबर अपराध और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर चर्चा करते हुए बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक प्रेम रंजन ने ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि किशोरावस्था के विद्यार्थियों के लिए ऐसे विषय आधारित सेमिनार आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.