धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: झरिया। बाल दिवस पर शनिवार को यूथ कॉन्सेप्ट के बैनरतले बच्चों ने तख्तियां लेकर साफ हवा की अपील की। संस्था के अखलाक अहमद ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल मानकों के विरुद्ध कार्य कर कोयलांचल में प्रदूषण फैला रही है, जिससे बच्चे बीमार हो रहे हैं। उन्होंने प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने और सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर अब्दुल हक अर्सी, मोहम्मद, अबू जैफा, तहा इकबाल, अहमद और हम्माद शामिल थे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: रायडीह में बाल अधिकार जागरुकता वाहन रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...