धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: बालूडीह चौक के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में मुनीडीह ओपी पुलिस ने परस्पर तीन प्राथमिकियां दर्ज की हैं। इनमें दो मामले दोनों पक्षों (अजय पासवान और सोनू सिंह गुट) तथा तीसरा मामला एक युवती के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए अनीश अंसारी और प्रथम राज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहले पक्ष के अजय पासवान ने आरोप लगाया कि संदिग्ध युवकों को पुलिस के हवाले कर लौटने के दौरान आरोपियों ने दुकान पर आकर मारपीट की, रंगदारी मांगते हुए 26 हजार रुपये छीने और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष के प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि बालूडीह चौक के पास उनकी गाड़ी रोककर तोड़फोड़ की गई, मारपीट में उनका सिर फोड़ दिया गया तथा जातिसूचक गालियां दी गईं। ओपी प्रभारी शिव शंकर उरांव ने ...