Dhanbad News: बारूद वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
धनबाद, सितम्बर 14 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर तेलमच्चो गोलाई के समीप रविवार दोपहर एक बारूद वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को आंशिक रूप से चोट लगी है। मृतक की पहचान तेलमच्चो निवासी युधिष्ठिर महतो के इकलौते पुत्र सूरज कुमार महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सूरज कुमार अपने मित्र भीम महतो के साथ बाइक से महुदा मोड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक बारूद वाहन ने उन लोगों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भीम महतो को आंशिक चोट लगी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग घायल दोनों युवक को उठाकर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.