Dhanbad News: बारिश से बरमसिया में चार घंटे गुल रही बिजली
धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद। बरमसिया छठ तालाब के आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को चार घंटे बिजली संकट का सामना करना करना पड़ा। इस कारण लोग परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह 11 बजे बिजली कटी, जो दोपहर तीन बजे के बाद बहाल की गई। तब लोगों को राहत मिली। विभाग के अभियंता का कहना है कि बारिश के कारण तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बता दें कि हर दिन छोटी-छोटी खराबी आ रही है, जिससे लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: महेशखूंट में 10-12 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.