Dhanbad News: बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव
धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: धनबाद में मंगलवार को भी दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मुख्य सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई। कई जगहों पर लंबा जाम भी देखने को मिला। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जलभराव और कीचड़ के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश से बैंक मोड़, हीरापुर, सरायढेला, बरटांड़, स्टीलगेट, पुलिस लाइन, मेमको मोड़ समेत शहर के कई निचले इलाकों, सड़क और मोहल्लों में पानी भर गया। कई सड़कों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.