धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण क्षेत्र के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) और आउटसोर्सिंग परियोजनाओं में कामकाज काफी प्रभावित हुआ है। खदानों के अंदरूनी रास्तों और परियोजनाओं के हॉल रोड पर काफी कीचड़ हो गया है। इस वजह से भारी मशीनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और कोयला ढुलाई व खनन कार्य में बाधा आ रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई परियोजनाओं में काम रोकना भी पड़ा है। बारिश का सीधा लोदना क्षेत्र, बस्ताकोला और पूर्वी झरिया क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, आज हुई 29 मिमी बारिशस्थान की स्थिति रास्तों पर जलजमाव और फिसलन के कारण कोयले के खनन और उसकी ट्रांसपोर्टिंग की गति धीमी पड़ गई है। विशेष रूप से लोदना क्षेत्र के जयरामपुर, पूर्वी झरिया क्षेत्र के...