Dhanbad News: बारामुड़ी-पांडरपाला में मापी के खिलाफ रैली करेंगे पप्पू यादव
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: बारामुड़ी के बाद पांडरपाला में सरकारी जमीन पर खटाल संचालन कर रहे लोगों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के सांसद पप्पू यादव चार नवंबर को धनबाद पहुंच रहे हैं। धनबाद में वह रैली करेंगे। रविवार को धनबाद से एक प्रतिनिधिमंडल ने सुंदर यादव के नेतृत्व मे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से मुलाक़ात कर धनबाद में जिला प्रशासन द्वारा खटालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। इस विषय को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सांसद ने आश्वस्त किया कि खटाल के लोगों के साथ खड़ा होने के लिए चार नवंबर को धनबाद आ रहे है। प्रतिनिधिमंडल में वरीय नेता सुंदर यादव, राजद जिलाध्यक्ष राघवेंदर प्रताप यादव, बसंत यादव, संतोष विकराल एवं विशाल उपस्थित थे।इधर, यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विधायक मनोज यादव से मिले बारामुड़ी खटाल के लोग कांग्रेस जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.