Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल विस्थापन के विरोध में निकाली रैली
धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल के विस्थापन के मुद्दे को लेकर रविवार को बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने रैली निकाली। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में डिगवाडीह से निकली रैली में शामिल पदाधिकारी बारामुड़ी खटाल पहुंचे और वहां रह रहे प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। जिला अध्यक्ष मदन राम ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि खटाल के लोगों को विस्थापित करने की मंशा को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। रैली में मुख्य रूप से जिला सचिव जितेंद्र राय, रामनाथ यादव, दयाराम यादव, शैलेन्द्र खरवार, रवि कुमार, राजकुमार साहू, बालेश्वर प्रसाद साहनी, इम्तियाज अंसारी, जसीम अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल में 30 से अधिक पक्के मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.