Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल में नाइट ब्लड सर्वे शुरू
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: धनबाद। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शुक्रवार को बारामुड़ी खटाल में नाइट ब्लड सर्वे शुरू किया गया। धनबाद सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिशनपुर के सेंटिनल साइट पर सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने सर्वे का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया गंभीर बीमारी है। यह व्यक्ति को दिव्यांग बना सकती है। समय पर जांच और दवा लेने से इससे बचाव संभव है। फाइलेरिया के परजीवी माइक्रोफाइलेरिया रात में परिधीय रक्त में अधिक सक्रिय होते हैं। इसलिए रात 8.30 बजे से 12 बजे के बीच रक्त के नमूने लिए जाते हैं। सर्वे का उद्देश्य क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति का पता लगाना है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुसार रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.