धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद। बारामुड़ी खटाल सहित विभिन्न खटालों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा एवं संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने चार नवंबर की रैली को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। धनबाद परिसदन में बुधवार को दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक अशोक चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। संचालन नेहरू हेम्ब्रम ने किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से बसे गरीब और पशुपालक परिवारों को उजाड़ने से उनकी आजीविका, बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की। संगठनों ने एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से चार नवंबर की विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। यह भी पढ़...