Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल उजाड़ने के विरोध में 4 नवंबर को निकलेगा मार्च : कारु यादव
धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल और आसपास बसे गरीब परिवारों का आशियाना उजाड़ने की साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी। वर्षों से पशुपालन और दूध का कारोबार कर रहे लोगों को उजाड़ने का विरोध किया जाएगा। उक्त बातें शनिवार को नवागढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में झामुमो नेता सह समाजसेवी कारु यादव ने कही। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को पप्पू यादव के नेतृत्व में बारामुड़ी खटाल से मेमको मोड़ तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने आम लोगों से आंदोलन में सहयोग की अपील की। कहा कि यह लड़ाई गरीबों के रोजगार, आशियाने और अस्तित्व को बचाने की है। प्रशासन को यदि किसी व्यक्ति से आपत्ति है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन खटाल को निशाना बनाकर गरीबों के घर उजाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल आंदोलन में शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.