धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि। पुटकी बलिहारी क्षेत्र की ए-टाइप कॉलोनी में बुधवार को करंट लगने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान शोभा सिन्हा (55) और शांति देवी (51) के रूप में हुई है। दोनों के शव बाथरूम में एक-दूसरे से चिपकी हुई अवस्था में मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि एक महिला को बचाने के प्रयास में दूसरी भी करंट की चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से चाया गांव की महिला की मौतघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, शांति देवी पति महेंद्र कालिंदी हरिजन टोला, पुटकी की रहने वाली थीं और घरों में दाई का काम करती थीं। शोभा सिन्हा चार महीनों बाद अपने गिरिडीह स्थित गाँव से आज ही सुबह लौटी थी। शोभा सिन्हा ने कॉलोनी में ही दाई का काम करने वाली शांति देवी बुधवार दोपहर घर की सफाई के लिए उन्हों...