Dhanbad News: बाजार समिति में शिफ्ट होगी पुराना बाजार थोक सब्जी मंडी
धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: शहर के पुराना बाजार में करीब सात दशक से संचालित थोक सब्जी मंडी अब कृषि बाजार समिति परिसर में शिफ्ट होगी। झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के निर्देश के बाद बाजार समिति धनबाद ने मंडी को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को बाजार समिति की टीम ने पुराना बाजार पहुंचकर थोक सब्जी कारोबारियों और मंडी की भौगोलिक स्थिति का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान करीब 80 थोक कारोबारियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां से निर्देश मिलने के बाद मंडी स्थानांतरण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि कारोबारियों ने भी मंडी को अधिक व्यवस्थित और खुले स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग रखी थी। इसे लेकर वर्ष 2025 में बाजार समिति प्रशासन ने कारोबारियों के साथ वार्ता की थी। उस समय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.