धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। झरिया बाजार स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों का लंबे समय से किराया भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों पर अब कार्रवाई की तैयारी है।

दुकानदारों पर कार्रवाई बाजार समिति की ओर से जारी सूचना में 21 आवंटियों पर जुलाई 2026 तक कुल 76.79 लाख रुपये किराया व जीएसटी समेत बकाया बताया गया है। समिति ने सभी संबंधित दुकानदारों को 31 अगस्त तक बकाया राशि जमा कर रसीद प्राप्त करने का निर्देश दिया है। सूचना के अनुसार, 21 दुकानदारों पर कुल 65.08 लाख रुपये किराया बकाया है। इस पर 18 प्रतिशत की दर से करीब 11.71 लाख रुपये जीएसटी जुड़ा है। दोनों को मिलाकर कुल बकाया राशि करीब 76.79 लाख रुपये हो गई है। इनमें नई और पुरानी दोनों श्रेणी की आवंटित दुकानें शामिल हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक बका...