धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: महुदा मोड़ में लगे 100 केवी के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो व कांड्रा पंचायत की मुखिया रिंकू देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कांड्रा के तारवा बांध के शेड का भी उद्घाटन किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, राजेश कुमार महतो, विनय मिश्रा, वाहिद शेख, अख्तर शेख, रीता देवी, नीतु देवी, कमल महतो, संजय हरि, डेगलाल महतो, मंडल अध्यक्ष बिरजु रवानी, जितेन रवानी, कालीपद महतो, विजय मिश्रा, महेश गोस्वामी, खाडू महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...