धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: बरोरा, प्रतिनिधि। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडलों में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में अच्छा - खासा उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों से निकलने वाली यात्राएं निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। सभी मंडलों में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का अगुवाई बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो करेंगे। आयोजकों ने बताया कि महुदा मंडल (संयुक्त दोनों मंडल) की तिरंगा पदयात्रा सुबह 9 बजे मछियारा पेट्रोल पंप से शुरू होकर महुदा थाना तक जाएगी।इसके बाद लोयाबाद मंडल की यात्रा सुबह 10 बजे एकड़ा पुल से शुरू होकर लोयाबाद थाना तक निकाली जाएगी।बाघमारा यह भी पढ़ें- पूरा बाघमारा राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा नजर आएगा : शत्रुघ्न महतो म...