धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या दो द्वारा बाघमारा प्रखंड में लगे विभागीय नलकूपों की मरम्मत करायी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर निकाला गया है। कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि बाघमारा सेक्शन के कुल 109 नलकूपों के रख-रखाव के लिए आउटसोर्स पर ट्रैक्टर या अन्य उपयुक्त वाहन रखे जाएंगे। इसके अलावा मजदूर एवं औजार की आपूर्ति करायी जाएगी। जितने भी नलकूप की रख-रखाव एवं खराब पड़े हैं। सभी की मरम्मत करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...