धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: बाघमारा। बाघमारा महाविद्यालय में शुक्रवार को अशर्फी अस्पताल के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगा। इसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव रंजन एवं अस्पताल के चिकित्सक डॉ जफा रशीद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में चिकित्सकों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की। मौके पर अशर्फी अस्पताल के तकनीकी अधिकारी मनोज प्रसाद, विवेक कुमार, चंचला कुमारी, काजल कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कर लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजीव रंजन, डॉ टीएन पांडेय, डॉ रामसूचित सिंह, प्रो. नीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...