Dhanbad News: बाघमारा अंचल कार्यालय में सत्याग्रह जारी
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: बाघमारा अंचल कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली के विरोध और कार्यों में पारदर्शिता की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी सत्याग्रह जारी रहा। ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए धरना स्थल पर ही हरी सब्जी की दुकान लगा दी। सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे जगत महतो ने कहा कि जमीन के डिजिटलाइजेशन व अन्य कार्यों के पहले आए आवेदनों के आधार पर निष्पादन को लेकर सीओ को पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो 2 सितंबर को मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह शुरू मौके पर शंकर महतो, महानंद महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.