Dhanbad News: बागडिगी के ग्रामीणों का आत्मदाह आंदोलन स्थगित
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: बरारी आउटसोर्सिंग परियोजना द्वारा रैयती जमीन की कटिंग और प्रदूषण के विरोध में 10 सितंबर को प्रस्तावित सामूहिक आत्मदाह आंदोलन स्थगित हो गया है। बुधवार शाम जोड़ापोखर थाना परिसर में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में समझौते के बाद ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया। वार्ता में सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो और झरिया सीओ मनोज कुमार ने ग्रामीणों की उपेक्षा पर बीसीसीएल लोदना प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। अधिकारियों ने बस्ती के पास विवादित भूमि पर खनन व भारी ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाने, सिर्फ नियंत्रित ब्लास्टिंग करने, नियमित जल छिड़काव और एक सप्ताह में जमीन की नापी कराकर फेंसिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक में थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, जीएम एके सिन्हा, एजीएम परवेज आलम और पीओ अनिल कुमार शामिल थे। ग्रामीण नेता नयन चक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.