धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: बरोरा। गणेशपुर के समीप डुमरा-फुलारीटांड़ मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। बरोरा पुलिस दोनों युवकों को घटनास्थल से उठाकर सीएचसी अस्पताल बाघमारा ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया। जख्मी एक युवक ने अपना नाम राहुल कुमार और दूसरे में सूरज कुमार बताया। दोनों खरखरी कॉलोनी के निवासी हैं। घटना के वक्त दोनों बाइक से बाघमारा से खरखरी जा रहे थे। पुलिस ने घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...