धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सिजुआ/राजगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बाइक के धक्के से जोगता श्यामबाजार निवासी विक्की विश्वकर्मा के 16 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त पीछे से आ रहे कतरास सर्किल इंस्पेक्टर ने स्थानीय थाना की पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए कतरास के एक निजी अस्पताल भेजा। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार को उन्होंने पड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल मोहित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी स्कूल से पढ़ाई कर वापस घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से जा रहे बाइक ने धक्का मार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...