Dhanbad News: बाइक की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की मौत
धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: फुलारीटांड़ बाजार में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय मो. हनीफ अंसारी उर्फ गुल्लू मियां की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें कतरास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक फुलारीटांड़ में अकेले रहकर वर्षों से रुई धुनाई का काम करते थे, जबकि उनका परिवार रांची में रहता है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर थाने ले आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.