Dhanbad News: बांसजोड़ा में कुत्तों ने पांच साल की बच्ची को किया जख्मी
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: लोयाबाद, प्रतिनिधि। बांसजोड़ा 12 नंबर निवासी सुनील भुइयां की पांच वर्षीय बेटी पर शनिवार की शाम पांच से छह कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे बच्ची के सिर से लेकर पैर तक शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जख्म हो गए। बताया जाता है कि बच्ची अपने चाचा के साथ घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में कुत्तों के उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर उसके चाचा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा लाठी-डंडों के सहारे किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई। घायल बच्ची को तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:पागल कुत्ते ने डेढ़ दर्जन लोगों को काटा, इलाजरत जाले यह भी पढ़ें- Bahraich News: कुत्ते ने पांच साल के बच्चे पर किया हमला, बच्चा गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.