Dhanbad News: बस्ताकोला फिल्टर प्लांट में जलापूर्ति बहाल
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बस्ताकोला क्षेत्र की घनी आबादी को लंबे समय से जारी गंभीर पेयजल संकट से बड़ी राहत मिल गई है। झरिया विधायक रागिनी सिंह की पहल के बाद क्षेत्र में सुचारू रूप से जलापूर्ति बहाल कर दी गई है। वार्ड 34 के विधायक प्रतिनिधि पप्पू पासवान ने बताया कि क्षेत्र में झमाडा के जरिए बस्ताकोला वाटर फिल्टर प्लांट में पानी जमा किया जाता है, जिसके बाद पाइपलाइन से सप्लाई होती है। करीब तीन साल पहले अंबेडकर चौक के पास मीटर खराब होने के कारण फिल्टर प्लांट में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक रागिनी सिंह ने झमाडा अधिकारियों और बीसीसीएल प्रबंधन के साथ उच्चस्तरीय वार्ता की। इसके बाद गुरुवार को खराब मीटर हटा दिया गया। मीटर हटते ही फिल्टर प्लांट में पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.