Dhanbad News: बस्ताकोला गोशाला में दो दिनी गोपाष्टमी मेला का समापन
धनबाद, नवम्बर 19 -- Dhanbad News: झरिया। श्री झरिया धनबाद गोशाला, बस्ताकोला में आयोजित दो दिवसीय गोपाष्टमी मेला बुधवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। समापन के दिन बड़ी संख्या में गोभक्त गोशाला पहुंचे और गायों को लाई व हरा चारा खिलाकर पुण्य अर्जित किया। पौराणिक मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और गोपाष्टमी पर गोसेवा करने से जन्म-जन्मांतर के पाप व कष्ट दूर होते हैं। मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने परिवार संग मेला भ्रमण का आनंद उठाया। लोगों ने रंग-बिरंगे झूलों, स्वादिष्ट चाट-पकौड़ी के व्यंजनों तथा मनिहारी के सामानों की जमकर खरीदारी की। पूरे मेला परिसर में दिन भर उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Jamui News: झाझा : लोक गायिका राजलक्ष्मी ने बिखेरा जलवा,गायकों ने बांधा समां यह भी पढ़ें- Azamgarh News: गो महोत्सव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.