धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: बलियापुर। अग्रसेन भवन में शुक्रवार को लायंस क्लब की ओर से गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ माल्यार्पण से हुआ। वक्ताओं ने देश की आजादी में गांधीजी के योगदान को याद किया। मौके पर गिरिधारीलाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, चित्तरंजन महतो आदि थे। इसके अलावे खेड़बाड़ी अपग्रेड प्राइमरी स्कूल में भी गांधी की जयंती मनाई गई। एचएम दिलीप गोप, बालिका गोप, सीताराम गोप आदि थे। दूसरी तरफ भिखराजपुर, बड़ादहा, बलियापुर पूर्वी सहित विभिन्न पंचायत भवनों में भी गांधी जयंती मनाई गई। मौके पर पंचायत सचिवालयों में ग्रामसभा भी हुई। मौके पर बीडीओ प्रभाषचंद्र दास, मुखिया गणेशचंद्र महतो, मुखिया धनंजय महतो, मुखिया दिलीप महतो, पंसस दिवाकर महतो, पंचायत सचिव हरिश्चंद्र दुसाध, तारा कुमारी थे। यह भी पढ़ें- जयंती पर महाविद्यालय में चला स्वच्...