Dhanbad News: बलियापुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निरसा के डुमरिया आखबेड़िया निवासी बिपुल कुमार महतो के रूप में हुई है। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, बिपुल कुमार महतो बाइक से बलियापुर से सिंदरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीबीएम कॉलेज के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक स्पोर्ट्स बाइक काफी तेज गति से चला रहा था। हादसे के समय लगातार बारिश भी हो रही थी। ऐसे में तेज रफ्तार के साथ बारिश के कारण सामने स्पष्ट दिखाई नहीं देने और सड़क पर फिसलन होने से बाइक के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.