Dhanbad News: बलियापुर में दो घरों के ताले तोड़कर सात लाख की संपत्ति चोरी
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की दो बड़ी घटनाओं से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने बंद घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत सात लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही घटनाएं परिजनों के दुर्गा मंदिर पूजा करने जाने के दौरान हुईं। पहली घटना बेलगड़िया क्रशर के समीप दोपहर करीब दो बजे घटी। यहां सेवानिवृत्त शिक्षक गोलकबिहारी चटर्जी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति उड़ा ली। भुक्तभोगी शिक्षक सपरिवार चंदनकियारी स्थित अपने पैतृक गांव ब्राह्मणद्वारिका मंदिर पूजा करने गए थे। घर पर उनका पुत्र विप्लव कुमार चटर्जी अकेला था। दोपहर करीब दो बजे वह भी मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर करमाटांड़ दुर्गा मंदिर पूजा करने चला गया। इसी बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.