धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: जिले में पहली बार पूरी तरह अदाणी पावर की बिजली से आपूर्ति होगी। इससे बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और डीवीसी पर निर्भरता कम होगी। बलियापुर प्रखंड के बेलगड़िया में बन रहे 132/33 केवीए ग्रिड का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। विभाग ने मार्च तक इसे चार्ज करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए काम तेज कर दिया गया है। कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि बेलगड़िया ग्रिड को सीधे अदाणी के कलियासोल ग्रिड से कनेक्ट किया जा रहा है। ग्रिड चालू होने के बाद जोड़ाफाटक, मुकुंदा, बाल सुधार गृह स्थित सबस्टेशन, कुसुम विहार, बेलगड़िया, आमटाल और पुराना बाजार समेत सात बड़े सबस्टेशनों को अदाणी पावर से जोड़ दिया जाएगा। इन सबस्टेशनों को ग्रिड से जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bha...