Dhanbad News: बलियापुर के 50 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी, टेंडर जारी
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। बलियापुर प्रखंड के फ्लोराइड प्रभावित गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिला योजना शाखा ने सेंट्रलाइज्ड वाटर ट्रीटमेंट और सिंगल प्वाइंट डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम लगाने के लिए टेंडर जारी किया है। इस योजना से बलियापुर के करीब 40 गांवों के 50 हजार लोगों को फायदा होगा। उन्हें पानी के संकट और फ्लोराइड युक्त पानी से निजात मिलेगी। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक लाभ घड़बड़ पंचायत के ब्राह्मण टोला, घड़बड़, बिरसिंहपुर और माछियारा सहित छह गांवों को होगा। यहां भूजल में फ्लोराइड की मात्रा सुरक्षित सीमा 1.5 मिलीग्राम से 10 गुना अधिक, 16.2 मिलीग्राम प्रति लीटर तक मिली है। यह भी पढ़ें- Munger News: खड़गपुर और टेटियाबंबर के लोगों को फ्लोराइडयुक्त पानी से मिलेगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.