Dhanbad News: बलियापुर के स्कूल में एमडीएम बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: अलकडीहा, प्रतिनिधि। बलियापुर प्रखंड अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय हरि बोल थान मुकुंदा में शुक्रवार को बच्चों का मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठने से स्कूल में अफरातफरी मच गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को तुरंत क्लास से सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: गैस सिलेंडर में लगी आग, टला बड़ा हादसाग्रामीणों की मदद इसी बीच मुकुंदा पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक ने साहस का परिचय देते हुए गैस सिलेंडर को झगड़ (लोहे का औजार) के माध्यम से खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी, बालू और भीगे हुए बोरे की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। संयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.