Dhanbad News: बलियापुर की टेलर्स दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: बलियापुर। बलियापुर हटिया मोड़ स्थित डोरा टेलर्स दुकान में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कपड़े, अलमीरा, सिलिंग आदि सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। लोगों का कहना है कि दिन के करीब दो बजे दुकान बंद थी। इसी दौरान दुकान के अंदर से धुआं उठने लगा। आसपास के दुकानदारों ने टेलर्स दुकानदार को घटना से अवगत कराया। खबर पाकर पहुंचे दूकानदार ने ज्योंहि दुकान का सटर खोला, आग की लपटें बेकाबू हो गई। लोगों के काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और अंदर के सभी सामान जलकर राख हो गए। खबर पाकर पुलिस पहुंची। तब तक सबकुछ जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.