धनबाद, जुलाई 18 -- Dhanbad News: बलियापुर, प्रतिनिधि। शीतलपुर प्रोजेक्ट हाइस्कूल के पास शुक्रवार को जमीन विवाद को ले दो पक्षों में हुइ मारपीट की घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्त्ती कराया गया। सीएचसी में स्थिति गंभीर देख पल्लवी सिंह नामक घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए एचएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। खबर पाकर पहूंची पुलिस ने एक पक्ष के कौशल गोराइं व दीपक गोराइं को पकड़ थाना ले आयी। दूसरे पक्ष ने पुलिस की पकड़ में आऐ कौशल गोराइं व दीपक गोराइं पर मारपीट कर घायल करने व जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगातें हुए थाना में शिकायत की। थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि मामले की तहकीकात चल रही है। तहकीकात कर मामले में कार्रवाइ की जाएगी। जमीन पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा ठ...