धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: सिंदरी-बलियापुर रोड स्थित सत्संग आश्रम के पास सोमवार को हुइ सड़क दुर्घटना में विपुल कुमार महतो, 19 वर्ष नामक बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस व आसपास के लोग पहूंचे। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना सुबह आठ बजे की है। घटना में मृतक की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। मृतक निरसा आंखबेड़िया गांव निवासी सहायक अध्यापक निर्मल कुमार महतो का पुत्र था। दो भाइयों में छोटा मृतक बलियापुर इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी में आइटीआइ का छात्र था। मृतक आइटीआइ ही जा रहा था कि इसी दौरान सत्संग आश्रम के पास खड़े वाहन के टकरा जाने से हादसा हुआ। घटना को ले परिवार सहित पूरे गांव मे...