Dhanbad News: बलियापुर: मनमाना बिजली बिल निर्गत करने को ले उपभोक्ताओं ने जतायी नाराजगी
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: जेबीवीएनएल द्वारा मनमाना बिजली बिल निर्गत किए जाने को ले उपभोक्ताओं में नाराजगी है। बलियापुर निवासी सिकंदर खान का कहना है कि विभाग द्वारा मीटर का बिना वास्तविक रीडिंग किए मनमाने ढंग से एक माह का घरेलू बिजली बिल 13 लाख सत्तार हजार रूपऐ निर्गत कर दिया गया। कहा कि विभाग से इसकी शिकायत भी की गयी, बावजूद इसमें कोइ सुधार नहीं किया गया। अन्य प्रभावित उपभोक्ताओं का भी ऐसा ही कहना है। विभाग की इस तरह की कार्यशैली को ले उपभोक्ताओं में नाराजगी है। भाकपा माले प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो व विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय ने विभाग से इस दिशा में सुधार की कार्रवाइ करने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि इस दिशा में सुधार की कार्रवाइ नहीं की गयी तो वे आंदोलन पर उतरने के लिए विवश हो जाएगें।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.