धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: बीबीएम कॉलेज में सोमवार को जिला निर्वाचन शाखा की ओर से एसआइआर को ले कार्यशाला हुइ। एचडीएम विश्वजीत तिवारी ने कॉलेजकर्मियो को एसआइआर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कहा कि एक अक्टुबर 2026 तक जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया हो, वैसे लोग वोटर निबंधन कराने की पात्र हैं। प्राचार्य डॉ0 जितेन्द्र महतो, रियाज अंसारी, प्रो0 विद्याधर प्रसाद, डॉ0 बीपी महतो, डॉ0 निर्मल कुमार महतो, डॉ0 पुष्पाकुमारी महतो, डॉ0 नारायणचंद्र महतो, विजय कुमार महतो आदि मौके पर थे। बलियापुर-001-बलियापुर के बीबीएम कॉलेज में सोमवार को कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य व अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...