Dhanbad News: बलियापुर: गांवों में तीन दिवसीय मनसापूजा उत्सव नेग-नियम के साथ प्रारंभ
धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: पारंपरिक नेग-नियम व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही सोमवार को बाघमारा, बड़ादहा, रघुनाथपुर, बंदरचुआं, निपनियां, परघा, कुसमाटांड़ बांघटांड़, घड़बड़ बांधटांड़ आदि सहित आसपास के गांवों में तीन दिवसीय मनसापूजा उत्सव धूमधाम से प्रारंभ हुआ। देर शाम नेग-नियम के साथ देवी मनसा की पूजा-अर्चना की गयी। पूजा को ले जगह-जगह मंडपों में देवी की मूर्त्ति स्थापित की गयी है। मंगलवार को उपवास के मौके पर पूजा-अर्चना के बाद देर रात बलि होना है। इसको ले बाजारों में पाठा की कीमत आसमान छू गयी है। बावजूद पूजा को ले ग्रामीणाों में काफी उत्साह है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर में विषहरी पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.