Dhanbad News: बलियापुर:बरसात के पानी से तालाब में तब्दील हुआ अंडरपास
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: रखितपुर रेलवे फाटक के पास बरसात का पानी जम जाने से अंडरपास तालाब में तब्दील हो गया है। पानी की निकासी की गुंजाइश भी नहीं है। इससे आवागमन में वाहनवालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त अंडरपास से होकर झरिया-बलियापुर मुख्स्य सड़क गुजरती है। रखितपुर रेलवे फाटक बंद रहने की स्थिति में दूपहिया, चार पहिया से लेकर भारी वाहनों तक का आवागमन अंडरपास से होकर ही होता है। अंडरपास के पास लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। इसको ले रात के समय अंडरपास होकर आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: अंबेडकर नगर रेल पुलिया पर जलजमाव से लोग बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.