धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: धोखरा में शुक्रवार को एएसजी अस्पताल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर डॉ0 अमित कुमार सिंहा की देखरेख में 32 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गयी। जांच में पांच मरीज मोतियाबिंद के पाऐ गऐ। अनिल कुमार, संजय प्रकाश, रविन्द्र प्रसाद, सत्येन्द्रनारायण महतो आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...