Dhanbad News: बरोरा में हुई हिंसा में तीन एफआईआर, 34 नामजद
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: बरोरा, प्रतिनिधि। बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा गांव में बिजली तार जोड़ने के विवाद को लेकर शनिवार रात अपर मंदरा और माथाबांध के ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज कीं। इसमें 34 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। दो प्राथमिकी दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई, जबकि तीसरी डुमरा उत्तर के मुखिया बिनोद कुमार के साथ थाना परिसर के बाहर हुई मारपीट को लेकर दर्ज की गई। दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त और छापेमारी जारी है। पहली प्राथमिकी माथाबांध निवासी राजकुमार चौहान की शिकायत पर मुखिया पति शंकर बेलदार, गौरव चौहान, नीरज उर्फ मोटका, अंकित सिंह, विशाल, अनीश, ललित, सोनू, सुनील ठाकुर और 5-7 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई। राजकुमार ने कहा है कि आरोपियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.