Dhanbad News: बरोरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: बरोरा दास टोला निवासी 65 वर्षीया गौरी देवी ने गुरुवार की देर रात अपने घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरी दिवंगत पवन दास की पत्नी थी। गौरी के घरवालों ने शुक्रवार लगभग पांच बजे उसे फंदे से लटकता देखा। परिजनों के अनुसार गौरी देवी घरेलू उलझन के कारण कुछ दिनों से अवसाद में चल रही थी। बरोरा पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गौरी अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.