धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के बरोरा बस्ती स्थित लाल कोठी के समीप दलाहीबांध तालाब के नीचे कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोयला चोरों द्वारा अवैध रूप से मुहाना खोलकर चोर अंदर घुसकर कोयला निकाल रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है, उससे महज 20 फीट की दूरी पर तालाब स्थित है। ऐसे में जमीन के अंदर लगातार कोयला निकालने से तालाब की नींव कमजोर होने और उसके टूटने की आशंका जताई जा रही है। उपरोक्त खतरा को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों में अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीण अंदर-अंदर इनके खिलाफ आंदोलन की मूड बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...