Dhanbad News: बरोरा थाना में 46 लोगों ने किया रक्तदान
धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बरोरा पुलिस जन सहयोग समिति की ओर से थाना परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बीपी, शुगर व हिमोग्लोबिन जांच की भी व्यवस्था की गई थी। शिविर में थाना प्रभारी अभय कुमार, मुराईडीह कोलियरी के पीओ टीएस चौहान, एजीएम पी पांडेय समेत 46 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर समिति के सचिव मिथलेश कुमार, बाघमारा उपप्रमुख रंजीत सिंह, डॉ बीके राम, बिनय कुमार पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, विठ्ठल सिंह, जेके झा, हिमांशु जमुआर, देवानंद साव, शैलेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार राय, एसएन राय, सुभाष वर्णवाल, मंगल हेंब्रम, जीवन रवानी, सुशांत कुमार, प्रेम कुमार, देवानंद राजभर, संतोष चौहान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.