Dhanbad News: बरोरा चेकपोस्ट फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज, तीन नामजद समेत एक अज्ञात पर केस
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: बरोरा। बरोरा चेकपोस्ट में शुक्रवार की रात हुए फायरिंग के मामले में बरोरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने गोलीबारी की घटना में बाल-बाल बचे बरोरा चेकपोस्ट निवासी मधु मंडल (पिता-शंकर मंडल) के लिखित शिकायत के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथिमिकी में सनी चौहान , आकाश चौहान, राज चौहान (सभी माथाबांध निवासी) तथा एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को दिए गए शिकायत के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे बरोरा चेकपोस्ट के पास आरोपियों ने मधु मंडल के साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की नीयत से गोलीबारी कर धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.